फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनकुटी मामले में दो दरोगा निलंबित

Sat, 07 Nov 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली समाज के भजन कुटी सेवा संस्थान पर कब्जे के प्रयास, निर्माण ढहाने के मामले में चार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने सीओ सदर संजय सागर को हटाकर चुनाव सेल, ट्रैफिक, पुलिस लाइन का सीओ बना दिया है। वृंदावन कोतवाली प्रभारी उदयराज सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी सुधीर कुमार और चौकी प्रभारी अद्धा श्यामबीर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिक तौर पर मथुरा गेट चौकी प्रभारी सुधीर कुमार और अद्धा चौकी प्रभारी श्यामवीर सिंह यादव की भूमिका संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने और संलिप्तता में आने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने स्वाट टीम प्रभारी उदय प्रताप सिंह को वृंदावन कोतवाली प्रभारी बनाया है।

इधर भजनकुटी पर अब पुलिस बल की तैनाती की गई है। यहां चार सिपाही दिन-रात तैनात रहेंगे। मामले में नामजद लोगों की तलाश में वृंदावन पुलिस के साथ एसओजी ने गांव राजपुर, परिक्रमा मार्ग, गोधुलीपुरम, सुनरख, पानीगांव, गोवर्धन, जतीपुरा, अन्यौर आदि क्षेत्रों में दबिश दी। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। खुफिया विभाग ने घटना की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश देने का दावा तो कर रही है, लेकिन आरोपियों के द्वारा कार में जबरन ले जाए गए वृद्ध संत गोपाल बाबा, श्यामा शरण, कन्हैया, किशोरीदास और दो अन्य साधुओं का सुराग नहीं हैै। ट्रस्ट के अध्यक्ष वृंदावनदास लापता साधुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें