राधारानी मंदिर की सीढ़ियों के नीचे सुदामा चौक पर श्रद्धालुओं का ठहराव होता है। सोमवार को यहां दो दुकानदारों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एक पक्ष के दुकानदार के पुत्रों के द्वारा लाठी-डंडे चलाने व कुल्हड़ पत्थर फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
एक युवती सिर पर पत्थर लगने से घायल होकर गिरती दिखाई दे रही है। वीडियो देख एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी ने लोगों व पुलिस से जानकारी जुटाई। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें-
UP Weather Update: आगरा में छाए बादल...झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; माैसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
">http://