फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर का टायर फटा, दो की मौत, 10 घायल

Sat, 06 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार दौड़ रही मेटाडोर को अचानक अगला टायर फट गया। टायर फटने से असंतुलित हुई ग्रीस के ड्रम लदी मेटाडोर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



नोएडा से ग्रीस के डेढ़ दर्जन ड्रम लेकर मेटाडोर संख्या यूपी 13 एम 9949 का चालक यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते आगरा को चला। चालक ने रास्ते में जट्टारी टप्पल व सुरीर के बीच से एक दर्जन सवारियां बैठा लीं। दोपहर एक बजे लगभग जब मेटाडोर चालक सुरीर कोतवाली क्षेत्र में गांव बिलंदपुर और हरनौल के बीच से गुजर रहा था तभी अचानक गाड़ी का अगला टायर फट गया। इससे गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। घटना में मेटाडोर में बैठी सवारियों के ऊपर ग्रीस भरे ड्रम गिर गए और लुढ़कते हुए निकल गए।

घटना में सुरीर कोतवाली के गांव जरारा निवासी नरेन्द्र सोनी उर्फ डीलर 40 वर्ष व  एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौके पर मौत हो गई।  हादसे में पिसावा अलीगढ़ के गांव पलाखेड़ा निवासी फुरकान, रेवाड़ी मोहल्ला जट्टारी निवासी शिवानी,, अमींचंद, एदल सिंह, ज्योति, रिंकी, रितिका, कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा सोनू निवासी नगला सिरिया राया, अर्जुन सिंह निवासी गांव कनेका बाजना तथा सतीश निवासी गांव टमकोला खैर अलीगढ़ घायल हो गए। घायलों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घायल जट्टारी के एक ही परिवार के...
मथुरा। सुरीर कोतवाली के गांव हरनौ के निकट मेटाडोर का टायर फटने से हुई घटना में पीड़ित जट्टारी के एक ही परिवार के हैं। इसमें अमीचंद्र निवासी रेवाड़ी मोहल्ला जट्टारी परिवार के लोगों को लेकर भरतपुर के गांव नावली में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें एक्सप्रेस वे के मथुरा कट पर उतरना था। वहां से भरतपुर की बस पकड़नी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें