फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घर-घर सर्वे में दो पीड़ित और मिले

विज्ञापन
गांव बोरपा में घर घर सर्वे करती हुई टीम
विज्ञापन
सौंख। स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा घर-घर किए गए सर्वे में गोलगप्पे खाने से बीमार हुए दो पीड़ित और मिले हैं। उन्हें उल्टी और बुखार आने से तबीयत खराब हुई थी। डॉक्टरों की टीम ने दोनों को उपचार दिया। सर्वे निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व गांव बोरपा में गोलगप्पे खाने से करीब 25 बच्चों और महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार को गांव में गोवर्धन सीएससी प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे किया l सर्वे में एक महिला और एक बच्चा भी गोलगप्पे खाने से बीमार मिले। महिला रामा देवी और बच्चे अर्पित को बुखार और उल्टी की शिकायत पर डॉक्टरों ने उपचार कर दवाइयां दी l डॉक्टरों ने दोनों को घर पर आराम करने का परामर्श दिया।

शुक्रवार को गांव में एक ठेले पर गोलगप्पे विक्रेता आया था। करीब 40 बच्चों व महिलाओं ने गोलगप्पे खाए। केमिकल युक्त पानी और खराब आलू से बच्चों और महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और पीड़ितों को उपचार दिया। सीएससी प्रभारी डॉ .नेहा चौधरी ने बताया कि गांव बोरपा में दूसरे दिन भी घर-घर सर्वे कराया गया। इसमें दो अन्य मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें