फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सेवानिवृत्त कानूनगो के यहां चोरी करने वाले दो और चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के सुदामापुरी सरोज सदन में सेवानिवृत्त कानूनगो के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो और चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि सुदामापुरी निवासी सेवानिवृत्त कानूनगो रामआसरे वर्मा चाचा की मौत होने पर 20 अक्तूबर को फर्रुखाबाद के गांव बहरामपुर गए थे। घर पर बड़ा बेटा आलोक और उसकी पत्नी थी। 26 की दोपहर में वह भी गांव चले गए। 27 की रात को घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गए। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट 28 अक्तूबर को दर्ज कर घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन चोरों की पहचान की।

शुक्रवार दोपहर पुलिस ने आयुष बिल्डिंग मैटेरियल एंड सप्लायर के बराबर में खाली पड़े मैदान से दो और चोरों को पकड़ा है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आगरा के थाना सिकंदरा स्थित गायत्री विहार कॉलोनी निवासी अर्जुन और सिकंदरा के एसटीआर पब्लिक स्कूल के पास निवासी लवकेश बताया। पुलिस ने अर्जुन से चार चूड़ी पीली धातु, एक मंगलसूत्र पीली धातु लोकेट मय काला मोती चेन लगा, 9200 रुपये की नकदी बरामद की है जबकि लवकेश से एक कंठी पीली धातु टूटी हुई, एक जोड़ी तोड़िया सफेद धातु, एक बिछुआ सफेद धातु बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लवकेश ने माल को बेचने की जिम्मेदारी ली थी और चोरी के माल को छिपाकर रखा था। 30 अक्तूबर को आगरा के थाना सिकंदरा स्थित लखनपुर निवासी रवि उर्फ भोला, सिकंदरा के अरतौनी निवासी सुमित को पुलिस ने भगवान नगर पार्क टंकी के पास बने कमरे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी माल बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें