फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पर दो और नए पुल, बदल जाएगी शहर की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। निकट भविष्य में मथुरा को यमुना पर दो नए पुलों की सौगात मिलने जा रही है। इसमें एक पुल महावन क्षेत्र में यमुना पर बनेगा तो दूसरा वृंदावन में पानीघाट पुल के निकट बनने जा रहा है। यह दोनों पुल मथुरा को विकास की नई रफ्तार देंगे।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य की सरकारें भगवान श्रीकृष्ण की भूमि के विकास के लिए अनेक योजनाओं पर काम कर रही हैं। सभी योजनाओं का उद्देश्य मथुरा में पर्यटन विकास है। इसी उद्देश्य को लेकर मथुरा को दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे से मथुरा-वृंदावन को जोड़ने के लिए यमुना पर दो नए पल प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर गांव बाद से नया मार्ग निकाला जाएगा। इसके लिए ब्रह्मांड घाट के निकट यमुना का पुल प्रस्तावित है।
हाईवे से घाट तक सिक्सलेन मार्ग होगा। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे को वृंदावन से जोड़ने के लिए फोरलेन नए मार्ग के लिए पुराने यमुना पुल के निकट एक और पुल के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। यह पुल भी बरेली और यमुना एक्सप्रेसवे से आने जाने वालों को सहूलियत प्रदान करेगा। साथ ही प्रस्तावित ब्रज चौरासी परिक्रमा मार्ग से भी इसे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पुलों से यातायात को मिलेगी नई रफ्तार
वृंदावन के रास्ते पानीगांव पुल के निकट नया यमुना पुल यातायात को नई रफ्तार देगा। वर्तमान में पानीगांव पुल पर जाम लग जाता है। यह स्थिति शनिवार-रविवार के साथ प्रमुख त्योहार पर पैदा होती है। इससे निकलने के लिए वाहनों को घंटों इंतजार करना होता है। नया पुल बनने पर यहां जाम की समस्या का समाधान होगा। दस किलोमीटर लंबे मार्ग निर्माण में करीब ५० करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
पर्यटन के हिसाब से मथुरा-वृंदावन काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए वृंदावन को सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए फोरलेन मार्ग निर्माण के लिए यमुना पर पुल का निर्माण भी शुरू गया है। साथ ही मथुरा को हाइवे से जोड़ने वाले छह लेन के मार्ग का शुभारंभ भी शीघ्र हो जाएगा।
विज्ञापन

- नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें