फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शहर में दो और डेंगू के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के औरंगाबाद क्षेत्र में दो और डेंगू के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मलेरिया विभाग की टीम ने घरों और उनके आसपास सर्वे कर लोगों को मच्छरजनित बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन



बुधवार को औरंगाबाद क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक और 13 वर्षीय किशोर को डेंगू हो गया। औरंगाबाद में लगातार डेंगू के केस सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। तेज बुखार पाए जाने पर रक्तजांच के लिए स्लाइड बनाकर जिला अस्पताल की लैब के लिए भेजा। इधर जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घरों में कूलर, फ्रीज के पीछे ट्रे को चैक कर लार्वा की जांच की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि औरंगाबाद में दो डेंगू के मरीज मिले हैं। वहां कैंप लगाकर जांच के निर्देश दिए हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें