फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मांट विधायक राजेश चौधरी ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुनील निवासी मानपुर थाना खैर, अलीगढ़ अपने साथी राजकुमार निवासी गांव बचाबली, बुलंदशहर के साथ मंगलवार शाम नोएडा से बाइक पर सवार होकर आगरा की ओर जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर कोतवाली क्षेत्र स्थित माइल स्टोन 91 गांव हरनौल के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान मांट विधायक राजेश चौधरी नोएडा से मथुरा लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े युवकों को देखा तो विधायक ने काफिला रुकवाकर सुरीर पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को गाड़ी से अस्पताल भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें