फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम के दर्शन करने गए मथुरा के दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा दौसा जिले के थाना सैंथल क्षेत्र में सोमवार देरा रात ढाई बजे हुआ। दो दोस्तों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मथुरा के रहने वाले छह दोस्त तीन बाइकों पर सवार होकर खाटू श्याम के दर्शन करने निकले थे। तीनों बाइक साथ चल रही थीं। दौसा जिले के सैंथल थाने केे बासड़ी तिराहे के पास दो बाइकें आगे निकल गईं। एक बाइक पीछे रह गई। इस पर सुजीत ठाकुर (26) और देवेंद्र प्रकाश ठाकुर (४०) बैठे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे किसी वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। आगे निकले बाइक सवार दोस्त वापस लौट कर आए तो देखा कि दोनों सड़क पर लहूलुहान पड़े हुए थे।
सैंथल थाने के ड्यूटी अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि तड़के करीब 3:३0 बजे हादसे की सूचना मिली थी। शहर के सदर बाजार स्थित जहरखाना मोहल्ला में रहने वाले परिवार में मातम पसर गया। क्षेत्र के लोग इस दुर्घटना से दुखी थे। 22 वर्षीय देवेंद्र प्रकाश ठाकुर उर्फ दीपू पुत्र मिंटू ठाकुर अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था, वहीं गोवर्धन चौराहा स्थित अमर कॉलोनी के सामने बहादुर कॉलोनी निवासी सुजीत के परिवार में भी दुर्घटना की सूचना लगने के बाद से शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें