फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में झुग्गी-झोपड़ियों पर चला बुलडोजर, दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण कर दिए गए ध्वस्त

Wed, 21 Jan 2026 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास नगर निगम का बुलडोजर अतिक्रमण पर चला। इस दौरान दो दर्जन से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां ध्वस्त कर दी गईं। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा नगर निगम की टीम ने मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में पुराने रेलवे फाटक के पास यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान करीब दो दर्जन से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां हटाई गईं। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे फाटक के पास अब टैक्सी स्टैंड बनाया जाएगा, ताकि जाम की स्थित पैदा न हो।
विज्ञापन


यह क्षेत्र श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कारण अत्यंत संवेदनशील और भीड़भाड़ वाला माना जाता है। पुराने फाटक के आसपास स्थानीय दुकानदारों और लोगों द्वारा सड़क किनारे अवैध कब्जा कर लिया गया था, जिसके कारण आए दिन यातायात बाधित होता था। श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी होती थी। कई बार जाम की स्थिति बन जाती थी।

अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे। इसके बाद लोग नहीं माने। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने जेसीबी से करीब 26 झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कराया है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें