फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: घर में खाना बनाते समय दो सिलिंडर फटे, मकान क्षतिग्रस्त; परिवार के लोगों ने भागकर बचाई जान

Sun, 07 Apr 2024 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

घर में खाना बनाते समय लीकेज से सिलिंडर में आग लग गई। इससे दूसरे सिलिंडर में आग पकड़ ली। दोनों फट गए। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। 
विज्ञापन
घर में फटा सिलेंडर (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र के देवीपुरा इलाके के एक मकान में रविवार सुबह आग लग गई। महिला घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान एलपीजी सिलिंडर से लीकेज कारण आग लग गई। घर में एक अन्य सिलिंडर भी रखा हुआ था। दोनों सिलिंडर फट गए। परिवार ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन


सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला मंजू शर्मा निवासी चामड़ देवी मंदिर के पास देवीपुरा, हाईवे घर में सुबह के समय खाना बना रही थीं। तभी आगजनी की यह घटना हुई। सुबह 11:23 बजे करीब फायर विभाग को सूचना मिली। तत्काल मौके पर फायर टेंडर रवाना किया गया। आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। परिवार के लोग सकुशल हैं। मकान की छत व दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

हाईटेंशन लाइन से टकराया कैंटर, लगी आग

सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र के देवीपुरा रोड पर हीरो एजेंसी के पास दोपहर 12:15 बजे के करीब एक कैंटर हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। चालक करंट से झुलस गया। इधर, गाड़ी के टायरों में आग लग गई। गनीमत रही कि देवीपुरा इलाके के एक मकान में लगी आग को बुझाकर फायर बिग्रेड की टीम लौट रही थी। टीम ने गाड़ी में लगी आग को देख तत्काल उस पर पानी की बौछार की। इसके चलते तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें