फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो चेन स्नेचरों को 3-3 साल की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में 2022 में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने वाले बदमाशों को सीजेएम की कोर्ट ने शुक्रवार को 3-3 साल की जेल और 1-1 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। एक चेन स्नेचर जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि एक जून 2022 को हाईवे थाना क्षेत्र की पिंक सिटी कॉलोनी निवासी अंजना सिंह अपनी मां विमलेश को चिकित्सक के यहां से दवा दिलाकर घर लौट रही थीं। अभी वह सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास पहुंची थीं कि बाइक सवार दो युवकों ने उनकी मां के गले से सोने की चेन तोड़ ली।
चेन लूटने वाले गोविंद नगर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा निवासी रहीस और गोविंद नगर के ही केसर देव कटरा साईं मस्जिद निवासी छोटू उर्फ नासिर उर्फ पंडित निकले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया। एसपी क्राइम ने बताया कि चेन लूटने वाला रहीस जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल है। पुलिस के साक्ष्य और गवाहों के आधार पर शुक्रवार को सीजेएम की कोर्ट ने दोनों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें