फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़, पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल; दबोचे गए दो शातिर

Wed, 29 Jul 2026 11:12 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के कोसीकलां में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोशाला से गोवंश ले जाने के आरोपी दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया।
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां के गांव ऐंच में शासन द्वारा संचालित अस्थाई गोशाला में कर्मचारी से मारपीट कर गोवंशों को ले जाने के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड में पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक सिपाही भी घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा, छह जिन्दा कारतूस तथा चार खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन



23 जुलाई की रात गांव ऐंच स्थित अस्थाई गोशाला में हथियारबंद गो तस्कर गोशाला में घुस आए। वहां चौकीदारी कर रहे महाराज सोरन दास को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए गोवंश वाहन में लादे और मौके से फरार हो गए।
 
सीओ भूषण वर्मा ने बताया बुधवार रात करीब 12:25 बजे नाले पर बने कूड़ेदान के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें कांस्टेवल सोनू घायल हो गए। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में राजू निवासी मीरपुर थाना खुर्जा बुलंदशहर और एहसान निवासी बिछवां थाना बिछवां मैनपुरी मूल निवासी ग्राम रोहिंदा थाना अरनिया बुलंदशहर शामिल हैं। घायल सिपाही और दोनों आरोपियो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों पर कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें