फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, जाम से थमी रफ्तार; हाईवे से एमजी रोड तक घंटों फंसे लोग

Wed, 29 Jul 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बारिश के बाद हाईवे और एमजी रोड पर जलभराव से आगरा की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। चार घंटे तक वाहन रेंगते रहे और कई जगह 200 मीटर की दूरी तय करने में 15 मिनट तक लग गए।
विज्ञापन
बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हाईवे पर मंगलवार दोपहर को आई बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। आईएसबीटी से गुरुद्वारा गुरु का ताल तक वाहनों की लाइन लग गई। मेट्रो के निर्माण के लिए बैरिकेडिंग होने की वजह से पहले ही समस्या है। जलभराव ने इसे और बढ़ा दिया। सर्विस रोड पर भी वाहन फंस गए। 4 घंटे तक ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चलता रहा। एमजी रोड पर भी यही स्थिति रही। सड़क पर हुए गड्ढों में पानी भर गया। इससे सूरसदन, धाकरान और रावली के पुल पर 3 घंटे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए सर्विस रोड और हाईवे के डिवाइडर पर बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। हाईवे के नाले चोक होने से बारिश में जलभराव हो रहा है। मंगलवार दोपहर को 1 बजे बारिश हुई। इस कारण हाईवे पर जलभराव हो गया। खंदारी की तरफ से आने वाले वाहन सिकंदरा की तर जाने वाली लेन पर पानी भरने की वजह से धीमी गति से निकल रहे थे। आईएसबीटी से गुरुद्वारा तक भी यही हालात बने रहे।

सर्विस रोड पर भी रास्ता रुका हुआ था। इस कारण आवास विकास, हलवाई की बगीची होते हुए आरओबी से आने वाले वाहन खंदारी की तरफ जाने के लिए सर्विस रोड पर पहुंच गए मगर वहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। उधर, हाईवे पर जाम की वजह से लोगों ने वाहन सर्विस रोड से निकलाने की कोशिश की, इससे सर्विस रोड पर भी दवाब बढ़ गया। इस कारण लोगों को सिकंदरा चौराहे से पहले कट से यूटर्न लेकर गुरुद्वारा की तरफ आना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: लोदी काल की पहली मस्जिद की तस्वीर, 500 साल की विरासत मलबे में हुई तब्दील; आंखें मूंदे रहा प्रशासन


 सूरसदन, सुभाष पार्क, दिल्ली गेट पर लगी रहीं लाइनें
इसी तरह एमजी रोड और दिल्ली गेट पर भी जाम ने लोगों को परेशान किया। 200 मीटर की दूरी को पार करने में 15 मिनट तक का समय लग गया। एमजी रोड पर मेट्रो के कार्य की वजह से कलेक्ट्रेट से सुभाष पार्क, सूरसदन से भगवान टाकीज तक कई जगह पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश में पानी भरने की वजह से वाहन रुक गए। इससे जाम लगने लगा। इन रास्तों पर पुलिस की भी व्यवस्था नहीं थी। सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली गेट रोड पर रही।

यहां पर सीएम ग्रिड के काम के लिए सड़क को खोदा गया था। इस कारण एक तरफ की लेन की सड़क बंद पड़ी है। वाहनों को हरीपर्वत की तरफ से दिल्ली गेट की तरफ आने वाली लेन से ही निकाला जा रहा है। एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहन निकलने से दो घंटे तक समस्या का सामना करना पड़ा। इस मार्ग पर कई जगह पर दुकानदारों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसके अलावा निर्माण कार्य में लगे वाहन निकलने के कारण जाम लग गया। यह स्थिति शाम 4 बजे तक रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा के कार्यालय में कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो का सच आया सामने; दर्ज हुआ मुकदमा


पुलिस अधिकारी के लिए रोका ट्रैफिक, लोग रहे परेशान
दोपहर में 3 बजे बालूगंज मार्ग पर पुलिस अधिकारी की गाड़ी को निकालने के लिए पुलिसकर्मियों ने वाहनों को रोक दिया। पुलिस अधिकारी के साथ एस्काॅर्ट भी थी। छीपीटोला से बालूगंज की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम लगा देखकर पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरे। उन्होंने चौराहे पर वाहनों को रोक दिया। अधिकारी की गाड़ी निकलने के बाद ही लोग निकल सके। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि आम लोगों के जाम में फंसने पुलिसकर्मियों ने कुछ नहीं किया।

ये भी पढ़ें -  UP: बिजली के मीटर पोस्टपेड होते ही बदल गया रवैया, बिल नहीं दे रहा उभोक्ता; 200 करोड़ पहुंचा बकाया



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें