अपने गांव लाैट रहे दो बाइक सवार युवकों को एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम छह बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 145.230 किमी गांव नगला हेता के समीप नोएडा से आगरा की ओर मोटरसाइकिल पर दो युवकों तरुण कुमार 26 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह व जैकी उर्फ निर्मल 30 वर्ष पुत्र मेघ सिंह निवासी पैठखैरा थाना खंदौली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों की मौके पर माैत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा गया है। मृतक दोनों एक ही गांव के निवासी थे। दोनों आगरा सिकंदरा में जूता की फैक्टरी में काम करते थे।
विज्ञापन
आगरा से अपने गांव खंदौली जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़े थे कि अचानक कोई अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई। थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने बताया बलदेव क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई है।