मथुरा। फाइनेंस कंपनी से फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लेने के बाद वापस करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सितंबर 2025 ये वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इस मामले में 26 सितंबर 2025 को हाईवे के निकट राधिका बिहार स्थित एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस लि. कंपनी के प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा था कि उनके कंपनी संपत्ति को रखने के बाद ग्राहकों को ऋण देती है। हाईवे थाना क्षेत्र के तारसी निवासी भरत लाल ने 17.50 लाख रुपये और प्रेमचंद्र ने 20.40 लाख रुपये का ऋण लिया था।
दोनों ने निर्धारित समय तक ऋण नहीं जमा कराया, तो संपत्ति की जब्त करने का प्रयास किया। इस दौरान पता चला कि दोनों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर ऋण लिया था। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले में वांछित भरत लाल और प्रेमचंद्र को मंडी चौराहे से गिरफ्तार किया है।