फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टीटीजेड के नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, प्रदूषण पर कैसे लगे लगाम

विज्ञापन
मथुरा। मैदान के एक हिस्से में कूड़े में धधकती आग। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में कूड़ा जलाना प्रतिबंधित है। साथ ही हरे पेड़ों के काटने पर भी रोक है, लेकिन टीटीजेड में शामिल मथुरा के अधिकारियों को शायद ये याद नहीं है। शुक्रवार को वेटरनेरी विवि के निकट आर्मी मैदान में रोड की साइट न केवल कूड़ा जलाया गया, बल्कि कूड़े से उठने वाली लपटों ने कई हरे पेड़ों को भी चपेट में ले लिया। तेज गर्मी में दिनभर धुएं के गुबार उठते रहे, लेकिन नियमों का पाठ पढ़ाने वाले अफसर अंजान बने हैं।
विज्ञापन

शासन के नियमों का पालन कराने का जिम्मा जिन अफसरों पर है, उन्हीं की सरपरस्ती में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। शुक्रवार को वेटरनेरी विवि के निकट आर्मी मैदान में किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। सुबह 8 बजे से सुलग रही आग दोपहर तक पूरे ढेर में धधकती रही। धीरे-धीरे आग ने कूड़े के ढेर के पास ही खड़े कई हरे पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कई हरे पेड़ जलकर राख हो गए।
मैदान के निकट जूस की दुकान लगाने वाले दुकानदार ने बताया है कि यहां कभी-कभी नगर निगम के कर्मचारी गाड़ियों से कूड़ा फेंक जाते हैं, लेकिन आग किसने लगाई यह बताने से उन्होंने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

-
रास्ते से गुजरने वाले अधिकारियों की भी नहीं पड़ी नजर
वेटरनेरी विवि में जिन अधिकारियों के आवास हैं। वह सभी अधिकारी इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन किसी की नजर इस धधकते कूड़े के ढेर पर नहीं गई। बीते दिनों मंडलायुक्त आगरा की अध्यक्षता में आयोजित टीटीजेड की बैठक में मथुरा के अधिकारियों को भी नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


-

वर्जन
घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है कि तो आग लगाने वालों को चिन्हित करके विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-रजनीकांत मित्तल, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें