फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवारों को राैंदा, बालिका की माैके पर ही माैत; भाई और भाभी घायल

Wed, 23 Sep 2026 09:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में ट्रक ने बाइक सवारों को राैंद दिया। हादसे में एक बालिका की माैत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथरा के फरह थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में एक बालिका की मौत हो गई, जबकि उसके भाई और भाभी गम्भीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना फरह थाना क्षेत्र के उत्तरी बाईपास के समीप की है। जब गांव पौरी निवासी आशीष अपने चाचा की लड़की पल्लवी और अपनी भाभी कमला के साथ रैपुराजाट से बाइक पर दवाई लेकर लौट रहे थे। रास्ते में रैपुराजाट चौकी के उत्तरी बाईपास के निकट बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक से गिरने के बाद पल्लवी ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि आशीष ओर कमला बुरी तरह से घायल हो गये। घटना ने नाराज परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा जाम खुलवाया। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि दोनों घायल आशीष और कमला को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें