फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में आया ट्रक, कार में मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार को कोतवाली के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली की ओर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक अचानक डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन (आगरा जाने वाले मार्ग) पर आ गया। इस दौरान आगरा की ओर जा रहे दूसरे ट्रक चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इससे उसकी टक्कर एक कार से हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिल्ली की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत लेन में जा घुसा। दूसरी ओर से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर से बचने के लिए जैसे ही अपना वाहन मोड़ा, वह पास से गुजर रही कार से टकरा गया और कार समेत हाईवे किनारे रेलिंग में जा लगा। घटना देख हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ट्रक के चालक रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कार में सवार रेवाड़ी निवासी रेनू गुप्ता पत्नी रिभु दमन गुप्ता का हाथ टूट गया और उनके पति रिभु दमन गुप्ता को भी चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी उमेश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आगरा जाने वाले हाईवे पर लगभग 20 से 25 मिनट तक लंबा जाम लग गया। छोटे वाहनों को पुलिस ने छाता कस्बे से निकालें वाले सर्विस रोड से निकाला, और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों और कार को हाइवे से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। रिभु दमन गुप्ता ने बताया कि वह कार में सवार होकर आगरा के लिए जा रहे थे। सीओ छाता भूषण वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें