मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर क्षतिग्रस्त मैक्स गाड़ी।
- फोटो : mathura
सुरीर (मथुरा)। कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक ने खड़ीं दो मैक्स गाड़ियों में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गईं।
चालक मांगेराम निवासी ग्राम कलौली जिला बुलंदशहर व चालक मुकेश बाबू निवासी ग्राम तिराही तहसील कालपी जिला जालौन दोनों मैक्स गाड़ियों को लेकर एल्कोब्रू डिस्टिलरीज इंडिया लिमिटेड फेस -2 नोएडा से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए मथुरा व आगरा गोदामों पर जा रहे थे। जैसे ही सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 87 गांव बैकुंठपुर के समीप पहुंचीं, तभी अचानक एक मैक्स गाड़ी का टायर पंचर हो जाने के कारण दोनों गाड़ी साइड में खड़ी कर दी गईं।
रात करीब एक बजे ट्रक चालक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए दोनों मैक्स गाड़ियों में टक्कर मार दी और दोनों गाडियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि चालकों के चोट नहीं लगी। इस घटना में शराब का नुक़सान हुआ है। सूचना पर पहुंचे हरनौल मोड़ चौकी प्रभारी अजीत मलिक व यमुना एक्सप्रेस-वे सुरक्षाकर्मियों ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।