फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चालक के ऊपर पलटी ट्रॉली, मौत

विज्ञापन
विजय। फाइल फोटो - फोटो : विजय। फाइल फोटो
विज्ञापन
मथुरा। छाता कोतवाली के गांव तरौली में अकबरपुर - तरौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। इससे ट्रैक्टर चालक नीचे गिर गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में व ट्रॉली चालक के ऊपर पलट गई। शनिवार रात 11 बजे हुए इस हादसे में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


तरौली जनूबी निवासी अजय का 18 वर्षीय पुत्र विजय ट्रैक्टर ट्राॅली को लेकर जेसीबी से मिट्टी भरवाने जा रहा था। अकबरपुर - तरौली रोड पर फौजी की दुकान पास ट्रैक्टर तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित हो गया और चालक विजय नीचे पर गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में व पीछे लगी ट्राॅली युवक पर पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में को निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां विजय डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें