फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कुंड की जमीन पर अवैध कब्जा करने पर सभासद व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कस्बा नंदगांव में बरसाना अड्डा के समीप कृष्ण कुंड की बेशकीमती जमीन पर नगर पंचायत सभासद ने अपने पिता के साथ मिलकर रातोंरात अवैध कब्जा करने की नीयत से करीब 1500 वर्गमीटर जमीन पर मिट्टी का भर्त करा दिया। मामला संज्ञान में आते ही नगर पंचायत ईओ ने सभासद व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सभासद बंसी एवं सुखदेव गोस्वामी द्वारा मोहल्ला गोसाई गाटा संख्या 664 में स्थित पौराणिक महत्व के कृष्ण कुंड की बेशकीमती करीब 1500 वर्गगज भूमि पर 17 जनवरी की रात को अवैध कब्जे की नीयत से मिट्टी का भर्त करा दिया। इससे नगर पंचायत का करोड़ों रुपये का नुकसान है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ईओ निहाल सिंह ने बंसी गोस्वामी व वासुदेव गोस्वामी के खिलाफ थाना बरसाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एडीएम वित्त राजस्व योगानंद पांडेय ने बताया कि कुंड की जमीन पर किसी कीमत पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, कुंड की जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आने के बाद नगर पंचायत सक्रिय हो गया और नगर पंचायत ने आनन-फानन टेंडर निकालकर उक्त जमीन पर हॉट बाजार बनाए जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें