फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी...पांच किमी तक लगी वाहनों की कतार, तीन घंटे बाद मिल सकी लोगों को राहत

Mon, 07 Apr 2025 05:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भूसे से भरी ट्राॅली पलटने से हाईवे की रफ्तार थम गई। आगरा-दिल्ली हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। पांच किमी लंबा जाम लग गया। तीन घंटे बाद जाम खुला, लेकिन इसके भी कई घंटे बाद तक वाहन रफ्तार नहीं भर सके।
 
विज्ञापन
हाईवे पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रविवार की देर रात भूसे से भरी ट्राॅली पलटने के कारण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा, जबकि जाम खुलने के एक घंटे बाद तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन


 

रविवार की रात को राधा वैली के सामने आगरा-दिल्ली मार्ग पर भूस से भरी ट्रॉली पलट गई। इसके कारण आगरा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। चार से पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गईं। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने क्रेन की मदद से ट्रॉली को सीधा करके सड़क किनारे कराया। इसके बाद फोर्स के साथ मिलकर सड़क पर फैले भूसे को साफ किया। 

 

सड़क पर फैला भूसा हटने के बाद जाम खुल सका। जाम खुलने के एक घंटे बाद तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। ट्रॉली पलटने और जाम की सूचना मिलने के बाद भी कई घंटे देरी से एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी शशांक पाठक ने बताया कि 11.30 बजे के करीब ट्रॉली पलटी और सुबह तीन बजे तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। 

 
विज्ञापन

हाईवे पर जाम लगने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लोग इतने परेशान हो गए कि अपने-अपने वाहनों से नीचे उतर कर सड़क किनारे बैठ गए। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार की रात को ट्रॉली पलटने के कारण जाम लग गया है। थाना प्रभारी और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रॉली को हटाकर हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू कराया। ट्रॉली पलटने के कारण किसी को कोई चोट नहीं लगी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें