जन-जन के प्रिय और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता स्व. धर्मेंद्र की पावन स्मृति में 13 दिसंबर को वृंदावन में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सांसद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
यह सभा वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में आयोजित की जाएगी। सभा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। सांसद ने बताया कि धर्मेंद्र का जुड़ाव ब्रजभूमि से गहरा रहा है और उनके चाहने वालों की संख्या यहां अनगिनत है। उनकी आत्मा की शांति और उन्हें नमन करने के लिए इस सभा का आयोजन किया गया है, जहां उनके प्रशंसक, स्थानीय गणमान्य नागरिक और संत समाज उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।