फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, दो युवकों की माैत; परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 09 Dec 2025 04:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की माैके पर ही माैत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
युवकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में होटल पर खाना खाने जा रहे दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनो युवकों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मगोर्रा के गांव उमरी निवासी सोनू (28) व भगत सिंह (21 ) सोमवार की देर रात करीब 9 बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर होटल पर खाना खाने के लिए जा रहे थे। तभी मथुरा भरतपुर मार्ग स्थित कोसीखुर्द के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। 

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवारों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन के मुताबिक सोनू की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व राया के गांव ऊंचागांव निवासी सुमन देवी साथ हुई थी। सोनू की मौत से पुत्र राज व पत्नी सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों बाइक सवारों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें