फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म के आरोप में कइयों को फंसाया, धोखेबाज महिला के ऐसे कारनामे, इस बार भूल गई...कि सामने अधिवक्ता है

Wed, 29 Jan 2025 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा बार के पूर्व अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की काली करतूत का सच सामने आया, तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अधिवक्ता व बार के पूर्व अध्यक्ष पर जिस महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया वो धोखेबाज निकली। कई पुलिसकर्मियों पर मुकदमे लिखाने वाली ये महिला इस बार भूल गई कि जिसको जाल में फंसाकर ठगी करना चाहती है, वो एक अधिवक्ता है। ये महिला खुद ही अपने जाल में फंस गई। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 

थाना पुलिस ने पूर्व बार अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा पहलवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर 40 लाख रुपये मांगने वाली महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि दिसंबर माह में एक महिला थाने आई थी। उसने बार के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा पहलवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मामले की जांच की तो पता चला कि महिला लोगों पर दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कर उनसे मोटी धनराशि वसूलती है।

 

जांच में जानकारी हुई कि महिला ने अयोध्या, बरसाना में पुलिस कर्मचारी के खिलाफ, बिहार, गुजरात तथा थाना हाइवे में इस तरह के मुकदमे दर्ज करा रखे हैं। इन मामलों के पीड़ितों से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि महिला का यह कार्य है कि वह लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाती है। यदि उसे रुपये नहीं दिए तो मुकदमा दर्ज करा देती है।

 
विज्ञापन

बार के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा पहलवान ने बताया कि एक मामले में वह महिला के अधिवक्ता थे। उन्होंने जब महिला से फीस मांगी तो उनके ऊपर गलत आरोप लगा दिए। इसके साथ ही धमकी दी कि जब तक 40 लाख रुपये नहीं दिए तो जेल भिजवा देगी। उन्होंने 28 दिसंबर को सदर थाने में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस जांच में महिला के लगाए आरोप गलत निकले और उसके पूरे इतिहास का पता चल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें