फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सवारी बैठाने को लेकर मंगलामुखी और डग्गामार वाहन संचालक भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास तिराहे के समीप सवारी बैठाने को लेकर मंगलामुखी और डग्गामार वाहन संचालक के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी कुछ ही देर में झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान मंगलामुखियों ने कार में तोड़फोड़ की। इससे मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की शाम को करीब साढ़े 6 बजे बाईपास तिराहे पर डग्गामार वाहन चालक सवारियां भर रहे थे। इसी दौरान कोकिलावन से लौट रही मंगलामुखियों ने बाईपास तिराहे से सवारी बैठानी शुरू कर दीं। इससे मंगलामुखी और डग्गामार वाहन स्वामियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होने लगी।
विवाद बढ़ने पर कुछ मंगलामुखियों ने कार को घेर लिया और उसके शीशे व अन्य हिस्सों में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल वहां पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें