फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 4 दिन में 2 बार फुंका ट्रांसफाॅर्मर, जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
कोसीकलां में टैंकर से पानी भरते हुए लोग। 
विज्ञापन
कोसीकलां। गोपाल बाग स्थित आगरा कैनाल की पटरी पर लगे दो नलकूपों का ट्रांसफार्मर 4 दिन में दो बार फुंक चुका है। इससे नगर की 10-12 काॅलोनियों के लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विद्युत निगम ट्रांसफॉर्मर बदलवाने में उदासीनता दिखा रहा है। नगर पालिका प्रशासन वैकल्पिक तौर पर कार्यालय में लगे जनरेटर को नलकूप पर लगाकर और टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुचारू करने में जुटा है।
विज्ञापन


नलकूप नंबर 13 एवं 7/11 का ट्रांसफॉर्मर 18 अप्रैल की शाम को फुंक गया, जिसे विद्युत निगम के अधिकारियों ने 20 अप्रैल की शाम को बदलवा दिया। रात भर चलने के बाद ट्रांसफाॅर्मर 21 अप्रैल की सुबह दोबारा फुंक गया। सूचना पर नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, बच्चू सिंह, जल संस्थान के अवर अभियंता विकास चौहान मौके पर पहुंच गए। विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी 22 अप्रैल की शाम तक ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है।

बिना बिजली के नलकूप बंद होने से लोग एक-एक बाल्टी पानी को तरस रहे हैं। महिलाओं व बच्चों को भीषण गर्मी में हैंडपंप और टैंकरों से पानी ढोना पड़ रहा है। तांगड़ा निवासी विजय शर्मा, सुभाष शर्मा ने बताया कि पानी की किल्लत से परेशान होकर उन्होंने घर में सबमर्सिबल पंप लगवा लिया है।
विज्ञापन


-

ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से नलकूपों से जुड़ी नगर की करीब 30 प्रतिशत आबादी को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। नगर के शेरगढ़ मार्ग, लालाराम मार्ग, भरतपुरिया पेच, पुरानी जीटी रोड, पंचशील कॉलोनी, राधागोविंद नगर, अग्रसेन मार्ग, आर्यनगर, पंजाबी काॅलोनी, हरि विहार काॅलोनी, थाना मार्ग, भगवती मार्ग, तांगड़ा, देवालय, वाल्मीकि बस्ती, बठैन गेट आदि मोहल्लों में पेयजल की किल्लत है।




पेयजल की परेशानी देखते हुए नगर पालिका कार्यालय में लगे जनरेटर को नलकूप पर लगाकर और टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुचारू करने का काम किया गया है। नलकूप का ट्रांसफॉर्मर बदलवाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


-धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, कोसीकलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें