फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  जम्मू जा रहीं ट्रेन खाली, आने वाली गाड़ियों के ठसाठस भरे कोच...बाथरूम तक में बैठकर हो रही घर वापसी

Mon, 12 May 2025 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Trains from Jammu to Mathura: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर हुए तनाव के बीच जम्मू और कश्मीर में बसे यूपी के लोगों का पलायन तेजी से जारी है। मथुरा से जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनें खाली हैं, तो वहीं उधर से आ रही गाड़ियों में हाल बेहद बुरा है। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए जम्मू जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घट रही है। जम्मू से वापस आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में जम्मू तवी, झेलम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच जनरल जैसे हो गए हैं।
विज्ञापन

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन से जम्मू की ओर जाने वाली सर्वोदय सुपरफास्ट, झेलम एक्सप्रेस, जम्मू तवी कटरा एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस में जाने वाले यात्रियों की संख्या घट गई है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में सामान्य से भी कम यात्री हो गए हैं। गर्मी में जो भी जाना चाहते हैं तो उन्हें आराम से कंफर्म आरक्षण मिल रहा है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार जीआरपी और आरपीएफ की टीमें निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जम्मू से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस, जाम नगर एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, कोटा सुपरफास्ट में यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है। वहां गर्मी में घूमने गए लोग अब वापस लौट रहे हैं। ऐसे में जम्मू से जंक्शन आने वाली ट्रेनों में प्रतिदिन 250 से अधिक यात्री आ रहे हैं। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सभी ट्रेनों की निगरानी आरपीएफ और जीआरपी की टीम कर रही है। स्टेशन पर भी लगातार चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें