फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मंडी में जाम से नहीं हो सकी फल-सब्जी की खरीद-फरोख्त

विज्ञापन
कोसीकलां मंडी में जाम में फंसे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रोली। संवाद
विज्ञापन
कोसीकलां। अनाज मंडी में लगातार बढ़ रही धान की आवक से लग रहे जाम के कारण बृहस्पतिवार को फल-सब्जी मंडी में फल-सब्जी की खरीद फरोख्त नहीं हो सकी। इससे त्रस्त सब्जी आढ़तियों एवं फुटकर विक्रताओं ने मंडी कार्यालय के समक्ष हंगामा किया। वही मंडी के चारों ओर जाम लगने से लोग परेशान हो उठे। वहीं कई किसान अपने धान को होडल मंडी बेचने के लिए ले गए।
विज्ञापन

मंडी परिसर में धान की आवक बढ़ने पर मंडी कर्मचारियों ने मुख्य गेट को बंद कर दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर फसल लेकर पहुंचे किसानों के वाहनों की लंबी लाइन लगने से मंडी में आने-जाने वाले रास्ते और नगर के चहुंओर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए। आढ़तियों के फड़ों पर पहले से ज्यादा माल होने के कारण किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।

जाम के कारण बृहस्पतिवार को फल-सब्जी मंडी में वाहन नहीं घुस सके। इससे फल-सब्जी की खरीद फरोख्त नहीं हो सकी। सब्जी आढ़तियों एवं फुटकर विक्रताओं ने मंडी कार्यालय पर हंगामा किया। भगवत सैनी, छोटू सैनी, निजामुद्दीन, भगवत, काले, जेपी सैनी, ओमकाश सैनी, इमरान, आजाद का कहना था कि मंडी में धान की आवक रहने तक थाना रोड वाला गेट को फल-सब्जी के व्यापारियों के लिए खोला जाए। मंडी में ट्रैक्टर-ट्रोली लेकर आने वाले किसानों को धान उतारने के बाद इस गेट से बाहर निकाला जाए। तेज सिंह, अशोक शर्मा, रफीक, तुलाराम शर्मा का कहना था कि फल-सब्जी मंडी में धान की फसल नहीं उतारी जाएं। आढ़तिया दिगंबर सिंह, गौरव, बिजेंद्र, सतीश, परेश, मुकेश का कहना है कि मंडी में 30 एकड़ से अधिक भूमि खाली पड़ी है। अगर यहां फड़ बने होते तो यह हालत नहीं होती। मंडी प्रशासन को अवगत कराने केे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जाम के चलते 100 से अधिक धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रोली होडल मंडी चली गईं। मंडी सचिव ने उमेश चौधरी ने कहा कि सब्जी लेकर आने वाले वाहनों के आवागमन की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन




आतिशबाजी का बाजार लगेगा
फल-सब्जी मंडी परिसर में दो दिन बाद आतिशबाजी के 40 से अधिक फड़ लगेंगे। इससे जाम के हालात और बदतर हो जाएंगे। सब्जी आढ़तियों ने समस्या के निदान की मांग की है।



खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगेगा जुर्माना
खाद्यान्न विक्रेता व्यापारी संघ के अध्यक्ष ऊधम सिंह ने कहा कि अगर मंडी में खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी मिली तो उस पर 5100 रुपये का जुर्माना आढ़तिया वसूल किया जाएगा। माल उतारने के लिए तड़के 2 से दोपहर 2 बजे तक ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडी में आएगे। शाम 4 से रात 11 बजे तक ट्रकों में धान की लोडिंग और रवानगी होेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें