फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: त्योहार पर यात्रियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारों के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बस स्टैंड पर सुपरवाइजर और अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। वहीं यात्रियों की बढ़ती भीड़ के दवाब के चलते पूर्वांचल और अन्य राज्यों के लिए अतिरिक्त बस सेवाएं चालू की जाएंगी।
विज्ञापन


एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए 18 से 30 अक्तूबर तक विभाग के सभी कर्मचारियाें के अवकाश रद्द कर दिए हैं। साथ ही लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, कानपुर और दिल्ली जैसे प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि किसी भी यात्री को सीट के लिए परेशानी न हो। इसके अलावा सवारियों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बस स्टैंड पर सुपरवाइजरों और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन स्वरुप धनराशि दी जाएगी। साथ ही ड्यूटी के समय लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बसों की फिटनेस और समयपालन पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन


निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था

एआरएम ने बताया कि त्योहारी सीजन में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जो बसों की आवाजाही और यात्रियों की सुविधा पर लगातार नजर रखेगा। रोडवेज प्रशासन ने सभी बसों की समय सारिणी का पुनर्गठन किया है, ताकि अतिरिक्त सेवाओं के साथ नियमित बसें भी समय पर चल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें