दोपहर से शाम तक शहर में रहा जाम
- फोटो : अमर उजाला
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था गुरुवार को पूरी तरह से ध्वस्त नजर आई। तपती दोपहरी में भी हर तिराहे-चौराहे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। मौके पर न यातायात और न ही थाना पुलिस नजर आई।
कोतवाली क्षेत्र में दो माह पूर्व जवाहर हाट और डैंपियर नगर में बनाए गए एकल मार्ग पर गुरुवार को जाम लगा रहा।
यहां यातायात और थाना पुलिस की ड्यूटी तो थी, लेकिन वे मौके से नदारद रहे। दोपहर दो बजे स्कूलों की छुट्टी होने के दौरान स्कूली वाहनों के आ जाने से हालात और भी बिगड़ गए।
इसमेें जवाहरहाट, लक्ष्मी टाकीज के समाने से लेकर रंगेश्वर मंदिर तक देर शाम तक जाम लगा रहा।
लक्ष्मी टाकीज के सामने वाहन स्टैंड न होते हुए भी टेंपो खड़े रहते हैं। होलीगेट कोतवाली रोड, आर्य समाज रोड पर भी जाम लगने से लोग परेशान रहे।