मथुरा। महाशिवरात्रि के मद्देनजर 14 फरवरी की सुबह आठ बजे से 15 फरवरी को रात 10 बजे तक जिले की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। कई स्थानों पर वाहनों को रूट बदलकर गुजारा जाएगा।
गोवर्धन चौराहा एवं मंडी चौराहा से भूतेश्वर की ओर तथा थाना हाईवे कट से धौलीप्याऊ की ओर पुराना आरटीओ कट से शहर की ओर सभी प्रकार के व्यावसायिक व भारी वाहन रोडवेज बसें, ट्रोला आदि शहर की तरफ पूर्णतः बंद रहेंगे। रोडवेज बसें मालगोदाम रोड होकर बस स्टैंड तक जा सकेगी तथा उसी रास्ते से वापस आ सकेगी।
गोवर्धन चौराहा एवं मंडी चौराहा से ऑटो / ई-रिक्शा भूतेश्वर की ओर की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
मसानी चौराहा से भूतेश्वर की तरफ सभी प्रकार के व्यावसायिक तथा भारी वाहन नगर निगम की बसें, ट्रैक्टर, ऑटो/ ई-रिक्शा आदि प्रतिबंधित रहेंगे। भूतेश्वर की ओर से जाने वाली रोडवेज व नगर निगम की बसें भूतेश्वर की ओर पूर्णतः बंद रहेंगी। स्टेट बैंक चौराहा से सभी प्रकार के व्यावसायिक/ भारी वाहनों ट्रैक्टर, टेंपो, ई-रिक्शा आदि भूतेश्वर की ओर बंद रहेंगे। कृष्णापुरी से सभी प्रकार के भारी वाहनों को होली गेट तथा टैंक चौराहा की तरफ से बंद रहेंगे। लक्ष्मी नगर से एनसीसी तिराहे सभी प्रकार के वाहन बंद रहेंगे। टैंक चौराहे से स्टेट बैंक की ओर, गोकुल बैराज मोड़ से टैंक चौराहा की ओर, गोकुल बैराज मोड़ से अलीगढ़-हाथरस को जाने वाले भारी वाहन लक्ष्मीनगर की ओर बंद रहेंगे। यह वाहन महावन, बलदेव होकर गुजरेंगे। बिचपुरी चौकी से शहर की ओर सभी प्रकार भारी वाहन संचालित नहीं होंगे। ब्यूरो