फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महाशिवरात्रि व होली पर मंदिरों के आसपास बेहतर होंगी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज में त्योहारों की आहट के साथ ही अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महाशिवरात्रि और होली उत्सव पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिरों और शिवालयों के आसपास सफाई, पेयजल आपूर्ति समेत अन्य व्यवस्थाएं बेहतर कराई जाएंगी। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बैठक कर अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में नगर आयुक्त ने भूतेश्वर महादेव, रंगेश्वर, गोकर्णेश्वर और गल्तेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई, पेयजल, प्रकाश, सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए। प्रमुख तिराहों एवं चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने और कांवड़ियों के स्वागत के लिए मार्गों पर चूना डलवाने के निर्देश दिए हैं। जलकल विभाग को निर्देशित किया है कि मथुरा-वृंदावन में अगर कहीं पेयजल लीकेज, सीवर ओवरफ्लो की समस्या हो तो उसे दुरुस्त करें। मंदिरों के आसपास विशेष कूड़ा गाड़ियों की तैनाती की जाए। श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कार्य में लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त चंद्रप्रकाश पाठक, अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, कल्पना सिंह चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें