फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को निशुल्क शिक्षा, अग्निकांड व लूट पर 10 लाख का मुआवजा मिले : कंछल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि अगले साल व्यापार प्रतिनिधि मंडल की स्थापना को ५० साल पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कस्बे से लेकर प्रदेश की राजधानी तक अलग-अलग आयोजन होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारी परिवार के हितों पर भी चिंतन करना चाहिए। निशुल्क शिक्षा, कारोबार में अग्निकांड और लूट पर 10 लाख रुपये का मुआवजा व्यापारी को मिलना चाहिए। सरकार को व्यापारी पर राजस्व बकाया पर चार प्रतिशत ब्याज किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के व्यापारिक इतिहास को लेकर एक पत्रिका भी तैयार की जा रही है। पूर्व पालिका अध्यक्ष व महानगर के संरक्षक वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापारिक सुरक्षा फॉर्म व्यापारिक बंधु बैठक जैसे व्यापारिक समस्याओं के पक्ष में बैठक महीनों से नहीं की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मथुरा सराफा कमेटी के अध्यक्ष कंचन लाल सर्राफ ने ट्रैफिक के नाम पर व्यापारिक उत्पीड़न को लेकर चिंता जताई।
औरंगाबाद व्यवसाय समिति के अध्यक्ष ताराचंद्र अग्रवाल को महानगर का वरिष्ठ महामंत्री बनाया गया। महामंत्री संगठन का दायित्व बिहारी लाल गुप्ता को दिया गया। महानगर संयुक्त महामंत्री का दायित्व राजेश गोयल व संतोष चौधरी को दिया गया। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी और धन्यवाद ज्ञापन महानगर मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता अखिलेश मिश्रा पिंटू ने किया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, दीपक गुप्ता,सुरेंद्र शर्मा, औरंगाबाद के महामंत्री बालकृष्ण अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष सतीश चंद्र सराफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें