फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ज्यादा हाउस टैक्स वसूली से व्यापारी आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने हाउस टैक्स में हो रही वृद्धि पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही व्यापारियों ने कहा है कि अगर हाउस टैक्स 10 फीसदी से अधिक वसूला गया तो आंदोलन करेंगे। सरकार व्यापारियों के साथ अन्याय कर रही है। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


तिलकद्वार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा है कि अधिकांश जनपदों में हाउस टैक्स में इजाफा किया जा रहा है। किसी भी विभाग का रिटर्न लेट होने पर या बकाया जमा न करने से उसपर 18 फीसदी ब्याज लग रही है। व्यापारियों ने इसको भी कम करने की मांग की है।

वहीं आयकर और जीएसटी विभाग द्वारा बार-बार व्यापारियों के यहां कार्रवाई करने पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर हाउस टैक्स 10 फीसदी से ज्यादा न बढ़ाने की मांगी थी। इसपर सीएम योगी ने व्यापारियों की सभी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें