फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्ट्राइक का मुस्लिम समाज ने किया स्वागत

विज्ञापन
मथुरा। पाकिस्तान पर हुए हमले को लेकर खुशी मनाते मुस्लिम। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय फैजयाने जमात ए सूफीयान ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष हाजी सूफी सईद हसन ने कहा कि भारतीय सेना ने अपनी बहादुरी और साहस का प्रदर्शन करते हुए आतंकवादियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने सेना की इस कार्रवाई की प्रशंसा की और कहा कि इससे देश का मनोबल बढ़ेगा।
मोहम्मद युनूस गाजी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार और सेना की भूमिका की प्रशंसा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने का समय है और भारत सरकार ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें