नीचे दबे मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला।
आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर खारी नदी पुल के पास शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक अनियंत्रित कंटेनर ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा उस वक्त हुआ जब श्री राम कंस्ट्रक्शन (तेहरा) का ट्रैक्टर आगरा की तरफ से लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के कारण उस पर सवार तीनों मजदूर उसके नीचे दब गए। घायल मजदूरों में बंटू निवासी कंचन पुर,पप्पू निवासी गढ़ी काना और उनका साथी रामदास है।
घटना के बाद घायल मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि कंटेनर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।