फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक बाजार में हाई टेंशन विद्युत लाइन पर गिरा टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के बीच चौक बाजार में शुक्रवार की दोपहर उस समय हादसा होने से बच गया, जब पुलिस प्रशासन द्वारा लगाया गया टावर चलती हाईटेंशन बिजली की लाइन पर जा गिरा। टावर के गिरने से हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे क्षेत्र के कई इलाकों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लाइन को दुुरुस्त करने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे शहर के चौक बाजार में खड़ा टावर अचानक सामने गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन पर जा गिरा। इससे चिंगारी के साथ तेज आवाज हुई और क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी सहम गए। सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने टावर को हटाने का कार्य शुरू किया।
टावर के गिरने से गांधी पार्क, चौक बाजार से लेकर घीयामंडी तक की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आमतौर पर यहां हजारों लोगों की भीड़ रहती है, लेकिन लॉकडाउन के कारण सड़क सूनी पड़ी हुई थी। बताया जाता है कि पांच वर्ष पूर्व यह टावर पुलिस विभाग ने चौक बाजार में लगाया था। इस टावर पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कैमरों की मदद से क्षेत्र के लोगों पर नजर रखी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें