फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लहराती हुई साड़ी बन गई मौत की वजह...पति के साथ लौट रही थी पत्नी, दर्दनाक हादसे में चली गई जान

Thu, 03 Jul 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में एक दुखद बाइक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पति के साथ बाइक से लौट रही पत्नी की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। उसकी लहराती हुई साड़ी मौत की वजह बन गई। 
 
विज्ञापन
बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ मार्ग पर बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मांट के मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी अमन अपनी बाइक से पत्नी चंचल को लेने के लिए ससुराल सासनी गया था। जब वह पत्नी को लेकर लौट रहा था, तभी अलीगढ़ मार्ग पर अयेरा के समीप बाइक के पहिए में महिला की साड़ी उलझ गई और वह गिर पड़ी।

गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें