फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालु ध्यान दें: बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन समय में बदलाव, अब सुबह इतने बजे से खुलेंगे ठाकुरजी के कपाट

Thu, 05 Mar 2026 07:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर के समय में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी मंदिर प्रबंधन की ओर से दी गई है, जिसमें अब श्रृंगार आरती सुबह 7.10 बजे हुआ करेगी। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में होली की दौज से दर्शन और आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार पांच मार्च से ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी महाराज के नित्य दर्शन और आरतियां नए निर्धारित समय के अनुसार होंगी। प्रातःकालीन दर्शनों का समय सुबह 07:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। 
विज्ञापन


इस दौरान सुबह 07:10 बजे श्रृंगार आरती तथा दोपहर 12:25 बजे राजभोग आरती संपन्न होगी। वहीं सांयकालीन दर्शनों का समय शाम 04:15 बजे से रात्रि 09:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान रात्रि 09:25 बजे शयनभोग आरती होगी। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय के अनुसार दर्शन करने की अपील की है, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो: ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, RPF सिपाही बना देवदूत; बाल-बाल बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें