छाता में देर रात धरना स्थल खाली कराने की कार्रवाई के दौरान वाहनों की लंबी कतार में तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। टक्कर में एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। वहीं दो अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।
मथुरा के छाता में देर रात शुगर मिल और पुलिस प्रशासन द्वारा धरना स्थल को खाली कराने की कार्रवाई के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अचानक वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण पीछे से आ रहे एक वाहन ने आगे चल रहे वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक के बाद एक तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गईं।
विज्ञापन
इस भीषण टक्कर में लगभग आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में एक वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि अन्य दो वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।