फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शातिराना अंदाज में टैंकर से तेल की चोरी, अपनाया था ऐसा तरीका...नहीं लगे किसी को भनक; ऐसे पकड़े गए

Mon, 30 Sep 2024 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के राया में टैंकर से तेल चोरी करते हुए तीन लोगों को पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों से देर रात तक पुलिस और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की पूछताछ चलती रही। 
 
विज्ञापन
टैंकर से तेल चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर-बरेली राजमार्ग के किनारे बने ढाबे पर तेल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में टैंकर चालक और हेल्पर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में जुटी रही।
विज्ञापन


पुलिस को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि मथुरा रोड मल्है के समीप के एक ढाबे के पीछे खाली स्थान पर टैंकरों से तेल चोरी का धंधा चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन



 
Trending Videos

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मामले में पूछताछ चल रही है कि हिरासत में जो लोग हैं वह किसके इशारे पर टैंकर से तेल चोरी करते थे। यदि वह स्वयं तेल चोरी करते थे तो किसे बेचते थे। इसके अलावा तेल चोरी के शक में पकड़े गए टैंकरों के मालिक के बारे में भी जानकारी की जा रही है। कहीं तेल चोरी में टैंकर मालिक का कोई हाथ तो नहीं है। मौके से एक टैंकर पकड़ा गया है। तीन अन्य टैंकर भी तेल चोरी के शक में पकडे गए हैं। मौके से ड्रम आदि भी मिले हैं। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि टैंकर रिफाइनरी से बुलंदशहर जा रहे थे। आपूर्ति निरीक्षक महावन गौरव माहेश्वरी ने बताया कि अभी मामले में कार्रवाई चल रही है। जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद मुकदमा दर्ज होगा।

 
विज्ञापन

दो माह पूर्व हो चुकी है ढाबा संचालक की मौत
जहां तेल चोरी का मामला चल रहा था उस ढाबा स्वामी की दो माह पूर्व हादसे में मौत हो चुकी है। वर्तमान में कुछ लोग ढाबे को पार्टनरशिप में संचालित कर रहे हैं। पुलिस यह भी जानकारी कर रही है कि कहीं इस मामले में ढाबा स्वामियों का भी तो हाथ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें