फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रेन में यात्रियों से रुपये मांगने वाले तीन मंगलमुखी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेनों में यात्रियों से जबरन बधाई के नाम पर वसूली करने वाले तीन मंगलमुखियों को आरपीएफ की टीम ने पकड़ लिया। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे कंट्रोल नंबर पर मंगलमुखियों द्वारा यात्रियों से जबरदस्ती रुपये मांगने की शिकायत लगातार हो रही थीं। आरपीएफ थाने के उप निरीक्षक जितेन्द्र परिहार को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि कुछ मंगलमुखी ट्रेनों में जबरन यात्रियों से रुपये वसूल रहे हैं।

सूचना के बाद उप निरीक्षक मंगलमुखियों की तलाश में जुट गए और ट्रेन में यात्रियों से रुपये वसूलकर उतर रहे तीन मंगलमुखियों को आरपीएफ की टीम ने पकड़ लिया। मंगलमुखियों ने अपना नाम पूजा, मीनू व सोना बताए।
विज्ञापन


तीनों मंगलमुखी कृष्णा नगर निवासी बबीता गुरु के चेले हैं। उप निरीक्षक ने बताया कि तीनों मंगलमुखियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें