फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध संबंधों में युवक को उतारा था माैत के घाट, तीन सगे भाई दोषी करार; तीन अक्तूबर को सजा पर सुनवाई

Tue, 30 Sep 2025 10:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

करीब तीन साल पहले नगला देवकरन में पूर्व प्रधान राजकुमार यादव के खेत में एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान महावन थाना क्षेत्र के नगला देवकरण निवासी जीतू ने अपने साले भोला उर्फ रोबन के रूप में की थी।
 
विज्ञापन
court - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में अवैध संबंधों के चलते तीन सगे भाइयों ने युवक की हत्या कर उसका शव खेत में छिपा दिया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को मामले की सुनवाई एडीजे (छह) की कोर्ट में हुई। कोर्ट में तीनों भाईयों पर दोष सिद्ध हो गया। कोर्ट ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 3 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की है। तीनों अभियुक्त जमानत पर थे।
विज्ञापन


बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सेलखेड़ा निवासी भोला उर्फ रोबन 4 सितंबर 2022 को अपने पिता सरमन, मां कैकेयी और बहन सोनम के साथ रावल मंदिर में लगने वाला राधा अष्टमी मेला देखने गए थे। भोला को उसकी बहन ने गांव के बाहर पुलिया के पास छोड़ दिया और वापस मेला देखने चली गई। जब लौटकर आई तो भोला वहां नहीं था। 

परिजन ने काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 7 सितंबर 2022 की शाम को नगला देवकरन में पूर्व प्रधान राजकुमार यादव के खेत में एक युवक का शव मिला। शव की पहचान महावन थाना क्षेत्र के नगला देवकरण निवासी जीतू ने अपने साले भोला उर्फ रोबन के रूप में की।
विज्ञापन


मृतक के भाई राहुल ने महावन थाना क्षेत्र के नगला देवकरन निवासी इंद्रजीत उर्फ छोटू, बबलू, नीटू उर्फ नीतेश (तीनों सगे भाई) के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों के परिवार की एक युवती के साथ भोला के संबंध थे। इसी के चलते तीनों भाईयों ने भोला की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया। 

पुलिस ने तीनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। मंगलवार को मुकदमे की सुनवाई एडीजे (छह) नीलम ढाका की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने पुलिस विवेचना, साक्ष्य, गवाहों के आधार पर तीनों भाइयों को भोला की हत्या का दोषी करार दिया। दोष साबित होने के बाद तीनों भाइयों के वारंट बनाकर उन्हें जिला जेल भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें