फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने पकड़ा चार हजार किलो थर्माकोल- प्लास्टिक से बना सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को भारी मात्रा में थर्माकोल तथा प्लास्टिक से बने सामान को पकड़ा। उनके द्वारा सोंख रोड तथा इंडस्ट्रियल एरिया में चार स्थानों पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल तथा डीके सिंह के नेतृत्व में बुधवार की टीम ने सौंख रोड पहुंचकर सनराइज थर्मो रेयर प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। यहां से 3500 किलो थर्माकोल तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक से बना सामान बरामद किया गया। साथ ही एक लाख का जुर्माना वसूला गया।
वहीं एजे इंटरनेशनल की फैक्टरी पर छापा मारा, जहां से 150 किलो थर्माकोल तथा प्लास्टिक से बिना गिलास चम्मच बरामद किया। यहां निगम की टीम ने 50 हजार का जुर्माना वसूला। वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया में खंडेलवाल उद्योग के यहां पर छापा मारकर 200 किलो प्लास्टिक सामान पकड़ा और 35 हजार का जुर्माना वसूला तथा राकेश के यहां से 200 किलो सामान पकड़ा और 35 हजार जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान निगम की प्रवर्तन दल भी साथ रहा। कुल मिलाकर 4050 किलो प्रतिबंधित थर्माकोल तथा प्लास्टिक से बना सामान पकड़ा गया।
विज्ञापन

चार स्थानों पर प्रतिबंधित थर्माकोल तथा प्लास्टिक से तैयार गिलास चम्मच आदि बनाने वाली फर्म पर छापा मारा है। यहां से 4050 किलो सामान बरामद किया गया है। यदि यह काम बंद नहीं हुआ तो इस कार्य में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- राज कुमार मित्तल, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें