फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में जंगलराज कायम, हत्या-लूट से थर्रा रहा मथुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा में जंगलराज कायम हैं। आए दिन हत्या, लूट, चोरी की बड़ी वारदातों ने पुलिस सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। लगातार वारदातों के बाद हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अब तो यह चर्चा होने लगी है कि बस अब कुछ ऐसा आए जो इन वारदातों पर लगाम लगा सके।
विज्ञापन

नए साल के पहले ही दिन बुलियन कारोबारी और परिवार की गोली लगी लाशें कार में मिली। उसके बाद राधा वैली में एक नहीं, बल्कि पांच फ्लैटों में चोरी की वारदातें होने से सनसनी फैल गई। 16 जनवरी को जेई की गोलियां बरसाकर हत्या करना भी पुलिस की सुरक्षा की पोल खोलता है। 20 जनवरी की दोपहर थाना महावन क्षेत्र में शिवांगी गैस गोदाम से 1.42 लाख रुपये की लूट ने हर किसी को असुरक्षित कर दिया।
मंगलवार देरशाम थाना राया के रामपुर चौराहे के पास सराफ पर गोलियां बरसाकर सोने-चांदी के जेवरात की लूट लिए गए। यह घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़ा कर रहीं हैं। यह बड़ी वारदातें तो महज बानगी भर हैं। इससे अलावा प्रतिदिन न जाने कितनी लूट छिनैती व चोरी की घटनाएं हो रहीं है। कई बार तो पुलिस मामला भी दर्ज नहीं करती है। इन वारदातों पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें