राधाकुंड (मथुरा)। गांव पंचायत कुंजेरा के नगला रामनगर में बीती रात घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। राधाकुंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित के अनुसार चोर गहने, घरेलू बर्तन, कपड़े आदि 5 लाख रुपये कीमत का सामान ले गए हैं।
प्रेम सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि परिवार के दो सदस्य घर में और शेष सभी छत पर सो रहते थे। रात करीब डेढ़ बजे चोरों ने दो घर को निशाना बनाया। दीवार फांद कर घर में घुस आए। कमरे में रखे संदूक व अलमारी के ताले तोड़कर एक मंगलसूत्र, दो सोने की लर, दो अंगूठी, दो लॉकेट, पांच चांदी की तोड़िया, दो पायजेव, एक कोंदनी व 30 हजार रुपये नकद और बाबू सिंह के घर से चार तोड़िया, चार हजार नकद, पीतल के बर्तन आदि सामान चोरी कर ले गए।
चोर देशराज चौधरी के घर को निशाना बनाने की फिराक में थे तभी कुत्ते के भोंकने पर जगार हो गई। पप्पू ने शोर मचाया तो आस पास लोग जाग गए। पीछा कर एक चोर को पहचान लिया। इसको पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले आई है। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है। पवन सिंह ने बताया की नगला रामनगर में तीन चोरी हुई हैं। पुलिस अभी तक किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।