राया (मथुरा)। कस्बे के एक घर में बालक के पास असलहा रख कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। व्यापारी मोहल्ला राया निवासी जाहिद कुरैशी ने थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप लगाया कि फिरोज कुरैशी, शौकिन, आफताब कुरैशी और जीशान निवासी व्यापारी मोहल्ला ने अपने मोबाइल से लोगों में भय बनाने के लिए असलहा के साथ फोटो वायरल किए हैं। इसमें पौना-तमंचा आदि शामिल हैं। वहीं बालक के पास दो तंमचे रख कर फोटो वायरल किया है। बालक शौकिन का भांजा बताया जा रहा है।
आरोप लगाया है कि कायम कुरैशी अवैध हथियार का कारोबार करता है और लोगों में भय बनाने के लिए फोटो वायरल किए गए हैं। वहीं कायम कुरैशी ने बताया कि असलहा लाइसेंसी हैं। हम ने कोई फोटो वायरल नहीं किया है।