फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर चोरों ने तोड़ दिए दुकान के ताले, पुलिसकर्मियों को भनक तक न लगी

Mon, 06 Jan 2025 10:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में भरतपुर गेट पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर चोरों ने किराने की दुकान के ताले तोड़ दिए। हैरानी की बात तो ये है कि पुलिसकर्मियों को इस वारदात की भनक तक नहीं लगी। 
 
विज्ञापन
शटर तोड़कर चोरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में चोरों ने शनिवार देर रात भरतपुर गेट चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक किराने की दुकान का ताला तोड़कर एक लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना व भरतपुर गेट चौकी से 100 मीटर की दूरी पर कृष्णा नगर के रहने वाले गोपी अग्रवाल की गोपी ट्रेडर्स के नाम से किराने की दुकान है। वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद करके घर गए थे। रात को चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ दिए और गल्ले में रखी एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने दुकान के सामान को हाथ भी नहीं लगाया है।

सुबह आठ बजे गोपी दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करके सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें चोरी की वारदात कैद हो गई। दुकानदार गोपी ने बताया, चोरों ने सिर्फ एक लाख रुपये की नकदी चोरी की है। दुकान का सामान सुरक्षित है। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की शिनाख्त की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस के रवैया पर उठाए सवाल
व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील अग्रवाल ने बताया है कि एक के बाद एक चोरी की वारदात करके चोर पुलिस को सीधे चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके बाद पुलिस का रवैया ढीला है। बीते दिनों भाजपा नेता प्रदीप गोस्वामी के घर में बने मंदिर से भी चोर मूर्ति चुरा ले गए थे। पुलिस ने एक भी घटना का खुलासा नहीं किया है। इसे लेकर व्यापारी संगठन में आक्रोश पैदा हो गया है। इस दौरान गुरुमुख दास, रामचंद्र खत्री, प्रेम शंकर अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें